header ads

Yoga Myths: योगासन के बारे में ये 5 बातें हैं पूरी तरह गलत और भ्रामक



श्याम शर्मा : इतना तो आप भी जानते है की योगासन या व्यायाम करने से शरीर स्वास्थ्य रहता है। इतना ही नहीं योग करने से आप मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य रहते है लेकिन आज के दोर मे कई भ्रामक बाते है, जो योगासन को लेकर बनाई गई है। योगासन करने से शरीर स्वास्थ्य रहता है।  ये सिध्दांत आज कल के बाबाओ ने नहीं बल्कि भूतकाल मे ही हजारों साल पहले ऋषि - महत्माओ ने बताया था। योगासन भारत मे हजारों साल पहले से ही प्रसिद्धि रहा है।योग के प्रतिदिन अभ्यास से शरीर स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहता है। लेकिन बहुत से लोगो ने योग के प्रति भ्रामक  बाते बना रखे  है।  जिनकी चर्चा आज हम इस लेख में करेंगे क्या सही और क्या गलत है। हलांकि कई योगासन तो ऐसे है, जिनमे कोई मेहनत नहीं। इसलिए आज आज हम ऐसे ही 5 ऐसे भ्रम के बारे में बात करेंगे जिन्हे सच मान  लेते है।  और योगाभ्यास नहीं करते। 


1 योग करने के लिए शरीर में लचीलापन होना  



केवल भारत ही नहीं, पुरे विश्व में योग के बारे में सबसे महत्वपूर्ण भ्रम यही है की योग में शरीर का लचीलापन होना जरुरी है।  इसका मुख्य कारण यही है की अक्सर अपने कई तस्वीरें ऐसी देखि होगी जिसमे शरीर की मुद्राये आडी-टेढ़ी बना कर प्रदर्शित किया जाता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। बहुत सारे योगासन ऐसे भी है जो बैठे हुए, लेटे  हुए या खड़े खड़े भी किये जाते है। जरुरी नहीं की कठिन मुद्राये ही योग करने का सही मतलब हो। इन आराम दायक आसनाे  में कुछ मुद्राये ऐसी भी ही जिनके नियमित अभ्यास से आप अपने शरीर में लचीलापन ला सकते है।  फिर आप अपने शरीर के वजन और फ्लेक्सिबलिटी के साथ योगासनों की शरुवात कर सकते है। 

इसे भी पढ़े मात्र 5 अचूक योग आसन, कभी कोई रोग नहीं होगा


2  योगासन करने से परिणाम देरी से मिलता है 



अक्सर लोग एक्सरसाइज फिट रहने के लिए और वजन कम करने के लिए करते है। ऐसे में उन्हें लगता है की जिम वर्कआउट करने से ज्यादा जल्दी परिणाम मिलता है। जबकि उन्हें लगता है की योगासन से उन्हें तेजी से परिणाम नहीं दिखेगा। मगर ये भी एक मिथ ही है। योग एक संतुलित जीवनशैली का नाम है। ऐसे में आप प्रतिदिन अभ्यास करते है, तो यह आपकी लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव ला सकता है। खास बात यह है की योगासन आपके शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ्य रखता है। और आत्मिक शांति प्रदान करता है। जिससे आप अपनी दिनचर्या में बिना तनाव के हर कार्य कर सकते है।  क्योकि आज के युग में तनाव हमारी ख़राब जीवनशैली का मुख्य कारन बन गया है। जिसकी वजह से हम तनाव ग्रस्त रहते है। और कई रोगो को निमंत्रण दे देते है। 

 

इसे भी पढ़े बालों और त्वचा की खूबसूरती के लिए करें सर्वांगासन



3   योग सिर्फ सुबह ही किया जा सकता है 



अक्सर लोगो के पास स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता नहीं होने के कारण, समय की कमी का अभाव तो योग नहीं करने का महत्वपूर्ण बहाना है। इसी बहाने को लोग अक्सर योगासनों के साथ जोड़कर ये सिद्ध करने के प्रयास करते है, की योगासनों का अभ्यास प्रातः के समय ही किया जाये तो शरीर को लाभ मिलता है। मगर यह पूरी तरह मिथ या गलत जानकारी है। केवल योगासनों के लिए सुबह का समाय इसलिए अनुकूल बताया गया है, क्युकी सुबह हवा स्वच्छ होती है। और सुबह हवा में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। यदि आप सुबह के समय नहीं निकाल पा रहे तो  दिन में कभी भी, कही भी, योगासन कर सकते है इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा। 


4  योगासन मसल्स नहीं बन सकती 



आज के युवाओ में ये  क्रेज बन गया है, की केवल हार्ड वर्कआउट करने से ही एक आकर्षक शरीर पाया जा सकता है। और कुछ लोग यह भी मानते है, की योगासन केवल मोटापा घटाने या  रोग नियंत्रण में ही प्रभावी है और इसके अभ्यास से मसल्स नहीं बनाई जा सकती। लेकिन यह बात बिलकुल भ्रामक और गलत है। योगासन के सही और प्रतिदिन अभ्यास से आपकी मसल्स भी बन सकती है। पावर योग में कुछ ऐसा ही अभ्यास होता है, जो शरीर को शेप में लाती है, और आपकी मसल्स को बनाती है। 


5. जिम और योग एकसाथ नहीं कर सकते 



यह भी एक महज मिथ ही है।  की जिम और योग एक साथ नहीं कर सकते। अगर आप रेगुलर जिम करते है, तो  आपके लिए योगासनों का अभ्यास फायदेमंद होता है, क्युकी जिम, वर्कआउट आपकी बॉडी को फिट रख सकता है। जबकि योगासनों  के अभ्यास से आपकाे  मानसिक शांति, आध्यात्मिक  लाभ (चाहे वह किसी भी जाती विशेष का हो) और सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति मिलती है। परिणामस्वरूप यदि आप दोनों का अभ्यास करते है, तो आप शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक,आत्मिक चारो रूप से स्वस्थ्य रह सकते है। 








Disclaimer :- इस जानकारी की सटीकता, समयबध्ता और वास्तविकता सुनिश्चित करने के हर प्रयास किया गया है। हलाकि स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता आपकी नैतिक जिम्मेदारी हे https://healthwell90.blogspot.com/ की नहीं। हमारा आपसे  विनम्र निवेदन है की किसी भी उपाए को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक या किसी योग प्रशिक्षक से अवश्य संपर्क करे।  हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्रा है। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है कृपया अपने सुझाव अवश्य दे। धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know