header ads

पेट और कमर की चर्बी करनी है कम तो रोजाना ये योगासन


 अगर आप किसी भी तरह का व्यायाम नहीं करते है ?  और आपका  मोटापा बढ़ रहा है ?  या कमर बढ़ती जा  रही है ?   तो  आपको गंभीर बिमारियों का सामना करना  पड़ सकता  है। अगर आपके पेट या कमर के आस पास अतरिक्त चर्बी है,  और उसे कम नहीं कर पा रहे  तो रोजाना करें ये योगासन।  इन योगाभ्यास के माध्यम से आपका फेट (या अतिरिक्त चर्बी  जरूर कम होगी ।  रोज योगासन करने से आपके शरीर का पोस्चर  भी सही होगा और हड्डी मे होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है आखिर कोनसे योगासन है जो आपके फैट (अतिरिक्त चर्बी ) को कम कर  सकते है। 



1. त्रिकोणासन



कैसे करें :

  • आप दोनों पैरों के बीच करीब दो फुट की दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधे सटाकर रखें।
  • अब अपनी बांहों को शरीर से दूर कंधे तक फैलाएं और सांस लेते हुए दाएं हाथ को ऊपर ले जाते हुए कान से सटा लें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकें। इस दौरान दायां हाथ कान से सटा रहना चाहिए और घुटनों को न मोड़ें।
  • अब दाएं हाथ को जमीन के समानांतर लाने का प्रयास करें। साथ ही बाएं हाथ से बाएं टखने को छूने का प्रयास करें।
  • करीब 10-30 सेकंड इसी मुद्रा में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें।
  • फिर सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इसी तरह से दाईं ओर भी करें।
  • आप इस तरह के तीन से चार चक्र कर सकते हैं।

लाभ :

  • कमर व पेट की चर्बी कम करने के योगासन (pet ki charbi kam karne ke liye yoga) के रूप में यह सबसे उत्तम है।
  • ताड़ासन की तरह इसे भी करने से पूरे शरीर में खिंचाव महसूस होता है।
  • जहां एक तरफ इसे करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है, वहीं फेफड़े भी स्वस्थ होते हैं और बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
  • इसे करने से कमर दर्द और साइटिका जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
  • साथ ही यह कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए बेहतरीन आसन है।
  • यह योग शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है और तनाव को भी कम कर सकता है।

सावधानियां :

  • रक्तचाप अधिक या कम होने पर इस योगासन को न करें।
  • जिन्हें कमर में तेज दर्द है या फिर स्लिप डिस्क की समस्या है, वो भी इसे न करें।
  • सिर चकराने या फिर गर्दन और पीठ में दर्द होने पर भी इससे दूरी बनाएं।
  • अगर आपको अधिक एसिडिटी है, तो इसे न करें।
  • साथ ही जिन्हें साइटिका व स्लिप डिस्की की समस्या है, वो इसे न करें।

बालासन


उच्च रक्तचाप से थका हुआ व्यक्ति बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में बालासन (Child Pose) आपके शरीर और दिमाग से बेवजह की थकान को से राहत दिलाता है। इसके अल्वा आपके शरीर के टोक्सिन (विषैले तत्वों ) को बहार निकालता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करते है। योग योग आपके तनाव को कम करके रक्त संचार को सामान्य करने में  अच्छा तरीका है। उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति को व्यायाम के अलावा भी कई बातो का ध्यान रखना चाहिए 


क्या करे 

1 ऐसा कोई भी काम ना करे जिससे दिल  धड़कन तेज हो।

2 इसके अलावा निश्चित समाये पर सोना और उठना तथा नियमित पूरी नींद अवश्य  ले। 

3 आरामदायक व साफ़ बिस्तर रखे जिससे आपको नींद अच्छी आये। 

4 सोने वाले स्थन पर शांति होना अस्वश्यक है।  



नौकासन 


इस आसन को  करने  के लिए जमीं पर सीधे लेट जाए। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा ले। इसके बाद अपने पैरो को सीधा उठा ले।   ध्यान रहे की आपके हाथ, पैर और कंधे समान्तर में हो। इस आसन को 2 -3  बार दोहराये। धीरे धीरे अभ्यास बढ़ाये आसान के पश्चात शवासन में विश्राम करे। 

लाभ :

  • नौकासन पेट की चर्बी के लिए बहुत उम्दा योगाभ्यास है।  यदि  इसका अभ्यास नियमित किया जाए तो बहुत जल्दी पेट की चर्बी से निजात पाया जा सकता है। 
  • नौकासन वजन कम करने के साथ साथ पुरे शरीर का वजन नियंत्रित रखता है। 
  • नौकासन आपकी किडनी के लिए बहुत अच्छा योगाभ्यास माना जाता है। 
  • नौकासन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता है।  और पाचन से सम्बंधित सभी तरह की परेशानी को कम करता है। 
  • रीढ़ की हड्डी के लिए यह आसन बहुत लाभ दायक माना जाता है। 
  • नौकासन हर्निया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। 
  • योग पुरे शरीर के लिए  एक ऐसा योगाभ्यास है, जो आपके सर से लेकर पैर तक फायदा पहुँचता है। 


सावधानियां 

  • जब आपके कमर में दर्द हो तब नौकासन नहीं करना चाहिए 
  • हर्निया के रोगी को यह आसान विशेषज्ञ की निगरानी में करनी चाहिए। 
  • नुसकान करने के बाद अधिक लाभ के लिए भुजंगासन करना  लाभ दायक होता है। 

मात्र 5 अचूक योग आसन, कभी कोई रोग नहीं होगा



 


एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know