header ads

(Boost your memory & improve your brain powerयाददास्त करनी है बेहतर और तेज तो करें रोज प्राणायाम

 

आज तक अपने व्यायाम और योगासन के फायदे सुने होंगे वय्याम से ना सिर्फ आपकी शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है बल्कि मानसिक सेहत और शारीरिक विकास को भी बढ़ावा देता है 


योगासन या प्राणायाम के लाभ 


हाल ही मे एक शोध से पता चला है की व्यायाम  से ना सिर्फ शारीरिक सुधार होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। 

प्रतिदिन व्यायाम करने से स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।  और आपकी भागदौड़  भरी जिंदगी मे कई प्रकार की समस्या से राहत दिलाती है।  

यूनिवर्सिटी और मेनचेस्टर की राय 

यूनिवर्सिटी और मेनचेस्टर मे हुए एक शोध मे पता चला  है की व्यायाम या प्राणायाम करने से मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है और याददास्त तेज होता है।  इस शोध मे ये साबित हुआ है की जो लोग ज्यादा दुरी तक टहलते  थे या व्यायाम करते थे, उनके मस्तिष्क के वाइट मैटर की सरंचना बेहतर थी जिसकी वजह से उस उस की याददास्त मे भी सुधार था।  इस शोध से ये भी देखा गया की उनके मस्तिष्क की कोशिकाएं एवं नसो के बिच सम्बन्ध बेहतर है। 


फिटनेस के आधार पर 


जो व्यक्ति व्यायाम करते है उनकी याददास्त अच्छी साबित हुई है।  साथ ही कुशाग्रता टेस्ट मे भी बेहतर परिणाम दिया।  यूनिवर्सिटी  और मेनचेस्टर ने यह खुलासा किया की 1500 स्वास्थ्य  युवाओं की फिटनेस और एमआरआई की जिससे पता चला की व्यायाम या प्राणायाम करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है।  और मस्तिष्क मे ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।  जिसकी वजह से स्वास्थ्य  जीवन व्यतीत कर रहे है।  

वही व्यायाम पर  एक दूसरा शोध अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑन एजीग मे किया गया।  यह प्रयोग चूहों पे किया गया।  शोध के अनुसार यह साबित हुआ की दौड़ लगाते वक्त एक प्रोटीन स्त्रावित्त होता है।  जो मस्सल्स से सीधे ब्रेन तक पहुँचता है।  जिसके कारण याददास्त मे बढ़ोतरी होती है।  

शोध मे पता चला की व्यायाम करने के बाद चूहों, मानवों और बंदरों के ब्लड मे kethepsin-B नामक प्रोटीन  की मात्रा  काफी हद तक बढ़ जाती है।  

क्यों जरुरी है व्यायाम या प्रणायाम 


आज के तनाव भरे समय मे देखा जाये तो स्वास्थ्य के प्रति यदि आप जागरूक नहीं है तो,  शायद  आपका यह शरीर  कई प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो सकता है। इसलिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकाले और हमसे जुड़े रहे स्वास्थ्य रहे प्रसन्न  रहे। 




यदि आप भी एक स्वास्थ्य जीवन व्यतीत करने के इच्छुक है तो जुड़े रहिये हमारे साथ,  आपके सुझाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण  है। लेख से जुड़े  रहने के लिए धन्यवाद 










एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know