header ads

गजब न्यूज़ : महिला ने माँगा तलाक, बोली पति नहीं करता कभी झगड़ा, ऐसे माहौल में मुझे नहीं जीना


यु तो झगड़ा किसे पसंद है रोज रोज की चिक चिक हर इंसान को दुखी कर देती होगी।  लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे विचित्र लोग भी है जिन्हे समझना बड़ा मुश्किल काम है। जी हां  हम बात कर रहे है एक ऐसी महिला की जो अपने पति से तलाक मांग रही है। जिसकी वजह जान कर आप भी हैरान हो जायँगे। 
शरीया अदालत (Shariya Court) में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहा एक महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक माँगा है, की वह उससे बहुत ज्यादा प्यार करता है।  जज ने महिला की अर्जी खारिज कर दी। दरअसल  मामला (उत्तर प्रदेश ) के सम्बल का है। 


सुचना के आधार पर 

  • महिला की शादी को 18 महीने हुए 
  • मामला उत्तर प्रदेश के सम्बल का है। 
  • शरिया कोर्ट ने ख़ारिज की अर्जी तो ग्राम पंचायत में लगाई गुहार 

मजेदार बात यह है महिला बोली वो खुद झगड़ती है, लेकिन पति "मुस्कुराकर" सारी बाते सुनता रहता है। कभी पलट कर जवाब नहीं देता। साथ ही साथ घर के काम में भी हाथ बटाता है और झगड़ने का एक भी मौका नहीं देता। 
उत्तर प्रदेश के इस विचित्र मामले को लेकर सभी हैरान है। जहा एक और पत्नी को तलाक चाहिए वही देखा जाए तो उसकी अर्जी कही नहीं सुनी  जा रही। 



शरिया अदालत के (जज) ने बताया की जब महिला ने तलाक की वजह बताई तो वो भी हैरान रह गए। बाद में उन्होंने उसकी दलील को तलाक का कारन न मानते हुए उस अर्जी को ख़ारिज कर दिया। 


पंचायत ने ख़ारिज की अपील 

एक जगह अर्जी ख़ारिज होने  बाद महिला ने चैन की साँस नहीं ली। उसके बाद उसने स्थानीय ग्राम पंचायत में गुहार लगाई। पंचायत ने इस मामले पर कोई भी फैसला लेने से इंकार कर दिया  


महिला बोली दम घुटता है मेरा 

शरिया अदालत के मुताबिक जब उस महिला से इसकी वजह पूछी गई तो उसने दलील में कहा की वह अपने पति के प्यार को  पचा नहीं सकती। रिश्तो में थोड़ी नोक झोक होनी चाहिए। पर उसने कहा न तो मेरा पति कभी मुझसे चिल्लाया और न ही कभी  झगड़ा किया।  कभी कभी वह मेरे लिए खाना भी बनता है और घर के काम में मेरी सहायता भी करता है। में उसे जो कहती हु वह तुरंत मान लेता है। मेरा ऐसे माहौल में दम  घुटने  लगा है। 


नहीं  जीना चाहती ऐसी ज़िन्दगी 

महिला का कहना है की उसकी शादी के 18 महीने पुरे होने को आये, लेकिन पति ने कभी झगड़ा नहीं किया। महिला ने कहा अगर में गलती भी करती हु, तो वो मुझे माफ़ कर देता है। में उससे  बेहस करना चाहती हु पर वो मुस्कराकर मेरी बाते सुनता है और टाल देता है। कभी पलट कर जवाब नहीं देता। में ऐसी ज़िंदगी नहीं जीना चाहती, जहा पति हर बात पर सहमत हो, "या दोनों में झगड़ा न हो", परिवार में नोक झोक नहीं होने की वजह से में परेशां हु।  







एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know