header ads

इन प्लांट को रखे घर के आस पास : डेंगू मलेरिया के मच्छर रहेंगे दूर


बदलता मौसम और मानसून  कई बीमारिया लेकर आता है। हालांकि इस मौसम में प्रकृति की सुंदरता में 4 चाँद लग जाते है। लेकिन इतनी सुंदरता के लुफ्त उठाते हुए यदि हम बीमार हो जाये तो वो हमें कभी नहीं सुहाती। 


बदलते मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते है। लेकिन  हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे प्लांट जिनकी सहायता से आप न केवल अपने घर को सुन्दर बना सकते है, बल्कि बदलते मौसम से होने वाली कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। आइये जानते है डेंगू ,मलेरिया से बचे रहने के लिए घरो में किन प्लांट्स को लगाना फायदेमंद होता है। 


तुलसी 


घर के आंगन या आप अपनी बालकनी में तुलसी का पौधा लगा सकते है।  जिसकी वजह से मच्छर नहीं आते है।  वैसे तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी तुलसी का बहुत अधिक महत्व होता है। जहा पर तुलसी का पौधा लगा होता है उसके आस पास मच्छर नहीं  आते है। तुलसी की प्रकृति खुशबू से मच्छर दूर भागते है। तुलसी का उपयोग हम  घरेलू नुस्खों में भी करते है यह स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। 


पुदीना 


वैसे तो पुदीना खाने में भी बहुत स्वादिस्ट होता है।  पेट सम्बन्थित समस्याओ में पुदीना बहुत लाभदायक माना जाता  है।  साथ ही साथ यह मच्छरों को भी दूर भागता है। पुदीने के आस पास मच्छर नहीं भटकते।  पुदीने की खुशबु से मच्छर दूर भागते है। मानसून के दिनों में मछरो का खतरा काफी बढ़ जाता है। इनसे सुरक्षित रहने के लिए आप भी अपनी बालकनी में पुदीना जरूर लगाए। 


अजवाइन  


अजवाइन  वैसे तो ओषधिया पौधा पौधा है।  जो भारतीय किचन में अधिकतर उपयोग में लिया जाता है।  आज के युग में औषदीय पोधो की डिमांड बहुत ज्यादा हो रही है।  जैसा की आपको पता है। मौसम सम्बंधित बीमारी से बचना है तो आपको अजवाईन का पौधा अपनी  बालकनी में लगाना होगा जिसकी सहायता से मच्छर दूर रहते है। अजवाइन का पौधा हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया को भी ख़त्म कर सकता है।  


कड़ीपत्ता 


वैसे तो आपको पता है होगा कड़ीपत्ता आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। साथ ही यह आपके खाने को और लजीज बना देता है। लेकिन स्वाद के साथ साथ यह मच्छरों को भागने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है।  खास बात यह है, यदि आप इसका उपयोग अपने घर में करते है , तो आपके आस पास मच्छर नहीं आएंगे। 


आवश्यक सुचना 

आपको बता दे की यह सभी ओषधिया पोधो की खुशबु से मन शांत रहता है और मन खुश रहता है।  आपकी  जानकारी के लिए बता दे की इन पोधो के अर्क  और अरोमा का इस्तेमाल मच्छरों को मरने वाले नेचुरल हर्बल स्प्रे में भी उपयोग किया जाता है। 


Disclamer : यह लेख आपकी जानकारी को बढ़ने के लिए साझा किया गया है।  डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।  आपके सुझाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  कृपया हमें अपने सुझाव अवश्य दे। 








एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know