header ads

सिर्फ खाने से नहीं बढ़ती इम्युनिटी :सुबह 1 घंटे निकाल कर करे ये काम




पिछले कुछ महीनो में कोविड -19 के चलते कई बाते ऐसे सामने आयी है की इम्युनिटी सही है तो सबकुछ सही है। इम्युनिटी बढ़ने के बारे में अब तक अपने जितने भी बाते सुनी है। उनमे मुख्य रूप से आपके खान पान में कुछ चीजों के बदलाव जरूर सुने होंगे। लेकिन हम आपको बता दे इम्युनिटी सिर्फ खाने पीने से नहीं बढ़ती। 



खाने  पीने से आपके शरीर पर इसलिए असर होता है क्युकी आपके इम्यून सिस्टम की 70 % कोशिकाएं आंतो में पाई जाती है। लेकिन ध्यान रखे हमारा शरीर एक मशीन की तरह कार्य करता है।  जिसमे  एक हिस्सा अच्छा काम करे और बाकी ठीक से  न करे तो भी शरीर का सञ्चालन ठीक नहीं रहता। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को ठीक रखना चाहत्ते है तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े। आइये देखते है आखिर वो कोनसे  कार्य है जिनको करने से हम अपने इम्यून को सही कर सकते है। 

1 गुनगुने पानी 



पेट की आंतो को स्वस्थ्य रखने और अत्रिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करने में मुख्य भूमिका गुनगुने पानी की होती है। गुनगुने पानी से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते है। गुनगुना पानी आपके शरीर को डिटॉक्स  करने का सबसे आसान प्राकृतिक और घरेलु तरीका है। 



अगर आप रोजाना सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत डाल ले, तो आपका पेट साफ रहेगा, मेटाबोलिज्म तेज होगा। चर्बी बर्न होगी और मोटापा कम होगा। इतने सारे फायदे आपको सिर्फ गुनगुने पानी पीने से है।  इसे आजमाना तो जरूर चाहिए। बीमार होने पर हम वो हर मेडिसिन खाते  है जो, जो डॉक्टर कहता है।  तो क्या स्वस्थ्य रहने के लिए गुनगुने पानी  नहीं पी सकते ?

2  प्रतिदिन 10 मिनट करे ध्यान 



प्रतिदिन  एक्सरसाइज से पहले 10 मिनट का ध्यान करे यह आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करता है, ध्यान से आपका मन शांत रहेगा और आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। ध्यान से मानसिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार से फायदे मिलते है। तनाव व् चीन के कारण भी  इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, यदि आप तनाव मुक्त रहना चाहते है तो प्रतिदिन ध्यान अवश्य करे  

3   ब्रेकफास्ट अवश्य करे 



यदि ऊपर बताये गए कार्य कर लेते है, तो आपके दिन की शुरुवात अच्छी होती होगी।  इसके बाद आपके शरीर को एनर्जी देने के लिए आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट भी करना बहुत अवश्यक है।  जल्दबाजी के चक्कर में कभी भी ब्रेकफास्ट न छोड़े क्युकी गलत लाइफस्टाइल, आपके शरीर और इम्युनिटी दोनों को नुक्सान पहुंचा  देता है। अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स, फल, और प्रोटीन से भरपूर डिशेस अवश्य  शामिल करे। 

4  30 मिनट करे एक्सरसाइज   



आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट व्ययाम अवश्य करना चाहिए। अक्सर कई लोगो की आदत ऐसी होती है की, यदि उन्हें खाने की कहे तो खा लेंगे पर, उन्हें एक्सरसाइज करने की कहो तो वह आलस्य कर  जाते है। लेकिन यह उनकी खरा लिफ़ेस्टीले की शुरुवात है यदि आपको एक अच्छी  लाइफस्टाइल अपनानी है।  तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाना होगा।  जिसमे मुख्य रूप से आपको प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करना होगा। 





Disclaimer :- इस जानकारी की सटीकता, समयबध्ता और वास्तविकता सुनिश्चित करने के हर प्रयास किया गया है। हलाकि स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता आपकी नैतिक जिम्मेदारी हे https://healthwell90.blogspot.com/ की नहीं। हमारा आपसे  विनम्र निवेदन है की किसी भी उपाए को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक या किसी योग प्रशिक्षक से अवश्य संपर्क करे।  हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्रा है। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है कृपया अपने सुझाव अवश्य दे। धन्यवाद 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ