header ads

Yogasan tips : आपकी बीमारी का काल हैं ये 4 योगासन, रहेंगे रिफ्रेश और फिट



सुबह उठने पर बॉडी मे होने वाली अकड़न को भगाने  और शरीर की अकड़न दूर कर के रेफ्रेस्मेंट बनाये राखबे के लिए योगासन (yogasan) बेहद जरुरी है इसकी सहायता से आप कई बिमारियों से मुक्त हो सकते है योगासन से बीमारी मे  ना  हीं बचाव बल्कि उसका समाधान भी किया जा सकता है! योगासन करने से बॉडी मे एक  ऊर्जा (energy)  का प्रवाह होता है और आपका मन शांत रहता है! अगर आप भी अपने आप को हेल्थी (health) रखना चाहते है तो प्रातः काल जरूर करें ये योगासन,  जो आपको सेहतमंद  बनाये रखता है !

बलासन (balasan)

बालासन यह आपके शरीर को मजबूती देता है तथा मासपेशियो  की कोशिकाओं को एनर्जी  देता है,  साथ ही इसे करने से आपका मोटापा कम होता है तथा पेट की चर्बी ख़त्म होती है 
इस आसान मे घुटने के बल बैठ जाये और शरीर का सारा भार अपनी एड़ियों  पर  डाल दे और उसके बाद गहरी सांस लेते हुए आगे की तरफ झुक जाये 
ध्यान रखे की आपका सीना आपकी जंघाओं को छूता हुआ रहे इस स्तिथि मे  अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें, अब कुछ देर इस आसान मे बने रहे 

भुजंगासन

यह आसान फेफड़ों को मजबूत बनाये रखता है,  इस आसान से हमारे  फेफड़ों मे ऑक्सीजन (O2) का  प्रवाह अच्छा होने से लंग्स मे प्राणवायु  प्रचुर मात्र मे पहुँचता है! यह दिखने मे फन  फैलाये सांप की आकृति जैसा दिखता  है,  इसी लिए इसे भुजंग  आसन  कहते है 

ऐसे करें आसन 
इस आसन को करने से पहले पेट के बल लेट जाये इसके बाद अपने दोनों हाथो के सहारे अपने कमर के ऊपर के हिस्से को धीरे धीरे ऊपर उठाये,  हाथो की कोहनी मुड़ी होनी चाहिए तथा उंगलियां खुली हुई होनी चाहिए,  इसके बाद शरीर को बिना हिलाये चेहरे को ऊपर की और उठाये 

सावधानिया 
हाथ ऊपर  उठाते  हुए स्वास रुके हुए  होने चाहिए वरना  कमर मे दर्द  की सम्भावना बढ़ सकती है 

उत्तानासन

इस आसन को करने ke लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आपका पेट बिलकुल खाली होना चाहिए,  यह आपके मस्तिष्क को शांत करने और तनाव कम करने मे कारगर है इस आसन से नर्वस  सिस्टम अच्छा रहता है ! 

ऐसे करें आसन 
इस आसन के करने से पहले सीधे खड़े हो जाये,  अपने पेरो के बिच ध्यान रहे 1 फ़ीट की दुरी होनी चाहिए, इसके बाद गहरी सांस लेते हुए हाथो को निचे ले जाये और स्वास का ध्यान रखते हुए या गहरी सास लेते हुए निचे जाये,  ध्यान रहे आपके पैर मुड़े  हुए  ना हो ! इसी स्थिति मे अपने हाथो से पेरो के अंगूठे को छूने  का प्रयास करें 

त्रिकोणासन

 इसे  trianlge pose भी कहते है इसके करने कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है इसके नियमित करने से रीढ़ की हड्डी मे हो रहे दर्द मे या कमर दर्द मे राहत मिलता है ब्लड  शुगर कण्ट्रोल (control) मे रहता है 

ऐसे करें आसन 
इस आसन को करने से पहले सीधे खड़े हो जाये दोनों पेरो कप खोल ले इसके  बाद अपने हाथो को फैला कर खड़े हो जाये ,  अब अपने पैर के पंजे को दाये हाथ से छूने का प्रयास करें ! ध्यान रहे इस दौरान आपका बया हाथ ऊपर की और होना चाहिए ! कुछ देर इसी स्थिति मे रहे फिर कुछ समय पश्चात यह आसन दूसरे हाथ की और करने का प्रयास करे 












एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know