आज कल टेक्नोलॉजी का ज़माना है। और हर इंसान कंप्यूटर और मोबाइल मे लगा ही रहता है। जिसकी वजह से हर इंसान की लाइफस्टाइल कुछ अलग अंदाज़ मे चल रही है। इस बदलाव के कारण कई बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल और कंप्यूटर मे लगे रहने की वजह से कमर और गर्दन दर्द मुख्य रूप से देखा जा रहा है। अगर आपके आस पास भी कोई इन प्रॉब्लम से जूझ रहा है तो उसे सुझाव मे इस आसन का सुझाव अवश्य दे तुरंत मिलेगा राहत।
शलभासन करने की क्रिया विधि
शलभासन को करने के लिए पहले समतल पर मेट बिछा कर पेट के बल लेट जाये। फिर दोनों पेरो को सीधा कर ले और हाथो को कमर के पास रखे। हथेली ऊपर की रखे। अब गहरी सांस भरते हुए अपने दाए पैर को ऊपर की और उठाये। इस दौरान घुटनो को मोड़े नहीं। और साँस लेते रहे। अब दये दाए पैर को निचे रखे। इस प्रक्रिया को अपने बाए पैर के साथ दोहराये। इस प्रक्रिया को करते समय हाथो को स्थिर रखे। अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैर उठाये। ध्यान रखे घुटने मुड़े ना हो । हाथो को कमर के बराबर रखे, सर को ऊपर की और उठाये जिस प्रकार चित्र में दिखाया गया है। उसी के सामान आपको इस आसान को करना है। इस आसान का अभ्यास 2 से 4 मिनट के लिए प्रतिदिन अवस्य करे।
शलभासन करने के फायदे
इस आसन को नियमित करने से आपका शरीर में लचीलापन बढत्ता है। जिससे आपको हर स्थिति में काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही कमर की मास्सपेसियो को मजबूती (Strong) मिलती है। यह आसान आपके गर्दन , कंधे और हाथो की नसों को आराम दिलाता है। इसके नियमित अभ्यास से हाथो की नसों में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है। शरीर में जकड़न जैसी समस्या से राहत मिलता है।
0 टिप्पणियाँ
If You have Any Doubt. Let me know