वर्तमान मे चमकती त्वचा या ग्लोइंग स्किन आखिर किसे नहीं चाहिए? वैसे तो बाजार मे कई किस्म की दवाइया उपलब्ध है लेकिन क्या वो स्थिर उपचार है? यदि आपको भी अपने फेस की ग्लोइंग मे स्थिरता चाहिए तो बिना धन् के खर्च किये आप योग के माध्यम से ग्लोइंग त्वचा पा सकते है।
आइये आज हम आपको बताते है उन 5 प्रकार के आसन जिनकी सहायता से आपकी स्किन ग्लोइंग रहेगी।
भुजंगासन
भुजंगासन कंधे और कमर के दर्द से राहत दिलाता है और आपके फेफड़ों मे ऑक्सीजन का अच्छा फ्लो बनता है जिससे
आपके शरीर मे ऑक्सीजन का अच्छा फ्लो होता है। और आपका मूड रिलेक्स होता है। सबसे अच्छी बात है की इससे स्किन ग्लोइंग होती है और चेहरे पर टोन अच्छा रहता है प्रतिदिन इसे करने से मानसिक तनाव भी कम होता है।
मत्स्यासन
मत्स्यासन मे आपको सर के सहारे कमर और कंधो को उठाकर बैलेंस बनाना होता है। जिससे ब्लड का फ्लो मस्तिष्क की तरफ होता है। तनाव मुक्त होने के साथ साथ यदि आप ग्लोइंग स्किन चाहते है तो यह आसन जरूर करें।
त्रिकोणासन
यह आसन भी आपके सर और चेहरे को स्किन के लिए बहुत लाभदायक है। जिससे स्किन को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे आपकी स्किन मे चमक बढ़ जाती है। चेहरे को ग्लोइंग के लिए ये बहुत लाभदायक है।
सर्वांगासन
सर्वांग आसन मे बॉडी को कंधे और सर पर बैलेंस किया जाता है। जिससे रक्त का संचार पुरे शरीर मे अच्छा और बेहतर रहता है। जो आपके फेस से कीलमुंहासे हटा कर ग्लो लाने का काम करता है ।
हलासन
हलासन मे ब्रेन तक ब्लड का अच्छा सर्कुलेशन रहता है। साथ ही साथ यह आपकी कमर को भी लचीला बनाता है जिसकी वजह से शरीर मे जकड़न या थकान जैसी समस्या नहीं होती







0 टिप्पणियाँ
If You have Any Doubt. Let me know