आज की काम काज जैसी ज़िंदगी में हर यक्ति थका हुआ है लेकिन क्या हम जीतन भोजन करते है उस हिसाब से मेहनत्त या एक्सरसाइज करते है, यदि इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में व्यायाम की बात करे तो नहीं " तो आज हम आपको बताने वाले है योग करने के फायदे
योग करने के फायदे
योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है जिसके कारण हम अच्छा महसूस करते है। इसके साथ साथ हम बात करे तो योग हमारे मानसिक विकारो को भी दूर करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। प्रतिदिन प्रातः काल योग करने से हमारे मस्तिष्क में पनप रहे नकारात्मक विचारो और मानसिक परेशानियों से निजात मिलता है। जिसकी वजह से आप बहुत सारी मानसिक बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) जैसी बीमारी से राहत पा सकते है। तो आज अगर आप अच्छी सेहत के लिए परेशां है, और बीमारियों से बचना चाहते है तो रोजाना योग करते रहे और योग के साथ इन चीजों को भी अपनी दिनचर्या में में जरूर शामिल करे। तब जाकर योग के फायदे दोगुने मिलेंगे।
प्रातःकाल ध्यान जरूर करे
यदि आपको भी मानसिक तनाव (Tension) है, तो करे प्रातः काल ध्यान, कोई भी योगी सुबह ध्यान करना नहीं भूलता, उनका यह मानना रहता है की मात्र ध्यान से ही मानसिक व्यववस्था संतलुन करने में मदद मिलती है। और ये आपको दिन भर के लिए तारो ताजा रखता है। रात को सोने से पहले ये निश्चित करे की प्रातः ब्रम्ह मुहूर्त में उठे ऐसा करने से आप खुद के साथ भी समय बिता पायंगे और आयुर्वेद की माने तो सुबह ध्यान लगाने से आपका पूरा दिन ऊर्जा (Energy)से भरा रहता है
मंत्र उच्चारण बेहद जरुरी
आप अपने सुबह के ध्यान में यदि किसी मंत्र का उच्चारण करते है तो यक़ीनन आपको मानसिक शांति मिलती है। जिससे आप पुरे दिन भर उद्देश्य निर्धारित कर सकते है। शांति मंत्र के रूप में आप गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सकते है। यह मंत्र सूर्य के प्रकाश को आमंत्रित करता है और मन शांत व आपके दुखो को कम करता है।
ताज़ी हवा लेने बाहर जाए
अपनी चेतना और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए अपना भ्यास प्रारम्भ करने से पहले प्रकति की सेर करना आपको शांतिपूर्ण माहौल में डाल सकता है। शोध से पता चला है की बाहर समये बिताने से हमारी जीवन शक्ति बढ़ जाती है। जिससे ,एन्डोफर्नी (अच्छा महसूस करने के रसायन) जारी कर सकते है और अपना मानसिक तनाव भी कम कर सकते है।
स्फूर्ति वाले नास्ते का सेवन करे
यदि आप अपने योगाभ्यास का अत्यधिक लाभ उठाना चाहते है तो आपको अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार शामिल करना होगा। जो आपके लिए बहुत जरुरी है। स्वस्थ्य विकल्पों में ताज़े फल और ग्रेनोला, हरी सब्जी , या ब्रेकफास्ट के साथ यह दही (Curd) शामिल करे। अपनी सुबह की शुरुवात गर्म पानी व नीबू के साथ करे , जिसे आपकी सुबह या पूरा दिन तरोताजा बना रहे। साथ ही दिन भर पानी का सेवन प्रचुर मात्रा में करे।
2 टिप्पणियाँ
#healthwell90
जवाब देंहटाएंVery nice and usefull information
जवाब देंहटाएंIf You have Any Doubt. Let me know