header ads

क्यों आती है हिचकी ? वजह जानकर हो जायँगे हैरान .......





तो हम सबके साथ यह हिचकी वाला टाइम

कई बार आ ही जाता है

जिसमें हमें समझ ही नहीं आता कि

हमारे शरीर को हो क्या हो  गया है?

और यह अजीब अजीब

आवाजें क्यों आ रही है?



कैसे ठीक करे हिचकी 

आइए हम यह जान लेते हैं कि यह हिचकी आती क्यों है?

और जब हिचकी आती है तो हमारे बॉडी

के अंदर क्या हो रहा होता है?




हिचकी आने के इस कहानी का मेन हीरो है कौन है ?

तो हमारे हिचकी का खुद हमारा अपना डायाफ्राम। इसका  मेन हीरो है


क्या होता है डायाफ्राम 


हमारे फेफड़ों के नीचे मसल्स से बनी एक प्लेट

होती है जिसे हम डायाफ्राम कहते हैं।

और यह डायाफ्राम ऑक्सीजन लेने और कार्बन

डाइऑक्साइड छोड़ने में हमारी मदद करता है। जिसकी वजह से हमारे फेफड़ो में ऑक्सीजन आती जाती है और वह ऑक्सीजन हमारे पुरे शरीर में घुलता है। और खून में ऑक्सीजन पहुँचता है।

जब भी यह डायाफ्राम कॉन्ट्रैक्ट (Contract) यानी कसता है

तो हमारे फेफड़ों में हवा भर जाती है

और जब यह रिलेक्स (Relex )करता है

तो हमारे फेफड़ों से मुंह से

सारी हवा बाहर निकल जाती है

हमारे इस डायाफ्राम को कब मूव करना है

और कैसे मूव करना है

यह हमारा दिमाग तय करता है

और डायफ्राम को मूव करने का आदेश भी

हमारा दिमाग ही देता है।

तो यह डायफ्राम हमें सांस लेने में

मदद करता है?

लेकिन यह हिचकी कैसे आती है?


देखा गया है कि जब भी हमें हिचकी आती है

तो हमारा दिमाग, हमारे डायाफ्राम को

एकदम से कसने का सिग्नल देता है

जिसके कारण, हमारे गले के अंदर खूब सारी हवा

एकदम से चली जाती है

तो जब हमारी बॉडी एकदम से खूब सारी

हवा अपने अंदर लेने की कोशिश करती है

तो हमारी गले में मौजूद वोकल कॉर्ड

एकदम से बंद हो जाती है

और यह आवाज उन्हीं के बंद होने की आती है।

"लेकिन ऐसा क्यों होता है?"

हमें यह तो पता है कि हिचकी आते समय

हमारे अंदर क्या होता है

लेकिन हम अभी तक यह नहीं पता लगा

पाए है कि यह हिचकी आती क्यों है?

और हिचकी आने का कारण अभी तक

एक एक रहस्य ही है।

हिचकी क्यों आती है ?


ज्यादातर समय देखा गया है कि जब हमारे

डायाफ्राम के नीचे मौजूद स्टमक

किसी भी कारण से स्ट्रेच होता है

तो हमें हिचकी आने लगती है

जैसे कि हमारे स्टमक के

अंदर खूब सारी हवा चले जाना

ज्यादा तेजी से खाना या पीना

साथ ही साथ

ज्यादा रोने, हंसने, या एक्साइटमेंट की वजह

से भी हिचकियां आते हुए देखा गया है।

हमारे साथ साथ बहुत से और

जानवरों को भी हिचकी आती है

और सिर्फ बड़ों को ही नहीं

बल्कि पेट के अंदर होने वाले बच्चों

को भी हिचकियां आते हुए देखा गया है।

वैज्ञानिक क्या कहते है 



देखा जाये तो वैज्ञानिक अभी भी इस प्रश्न का

जवाब खोजने में लगे हुए हैं

और अभी तक कुछ थ्योरीस

के मुताबिक यही कहा जा रहा है

कि यह हिचकी हमें हमारे एवोल्यूशन (Evolution)

के द्वारा मिला एक तोहफा हो सकता है

जिसका पहले जरूर कोई काम रहा होगा

पर अब इंसानों में,

शायद इसका कोई फंक्शन नहीं है।

कैसा है ना! इंसान ने इतने सारे

सवालों के जवाब ढूंढ लिए हैं

पर यह छोटी सी हिचकी के पीछे का कारण

हम अभी तक नहीं समझ पाए हैं।

कैसे जाती है हिचकी 


ज्यादातर समय बिना कुछ किए ही

यह हिचकी चली जाती है

लेकिन अगर लंबे समय तक

यह हिचकी ठीक ना हो

तो लोग इसे ठीक करने के लिए काफी

अलग-अलग चीजें ट्राई करते हैं


  • जैसे कि एक साथ खूब  सारा पानी पीना
  • अपने सांस को कुछ देर तक रोक के रखना ये प्रयास अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार करे 
  • या किसी एक जगह पर ध्यान लगाना

  • या सबसे बेहतर तरीका है आप बिलकुल ठंडा पानी पिए हिचकी रुक जायगी 


पर यह तरीके भी  हर किसी के लिए काम नहीं करते

वैसे आप क्या कहते हैं  ?

जब आपको हिचकी आती है तो?

अगर आपके पास भी हिचकी को

रोकने का कोई ऐसा ही तरीका है

तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा

ताकि आपका आजमाया तरीका

कोई अपने बुरे समय में, ट्राई कर सकें।

आपको पता ही है, मैं क्या कहने वाला  हूं,

और आपको पता ही है आपको क्या करना है



लेकिन फिर भी


इतना सबकुछ लिखते हुए में आपको बता दू की यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा  तो आप इसे लाइक कर सकते है और इस पोस्ट को शेयर करना न भूले ताकि आपको माध्यम से किसी और को भी पता चले की क्या करे और क्या न करे


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know