वैसे तो गर्मी का मौसम होता ही कुछ अजीब सा जहा किसी इंसान को राहत नहीं मिलती और केवल इंसान ही नहीं बल्कि जीव जगत के सभी लोग परेशान ही रहते है पर कुछ लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा ही महसूस होती है। जिसकी वजह से बैचेनी और चक्कर के साथ ही घबराहट महसूस होना जैसी दिक्कते आती हैं। और ये दिक्कते बहुत दुख दाई होती है अगर इस तरह की समस्या से कोई जूझ रहा है तो उसे योग का सहारा लेना चाहिए। योग की मदद से शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। तो चलिए जानें वो कौन से योगासन हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
शीतली प्राणायाम
प्राणायाम शरीर और मन को शांत करने में मदद करता है। शीतली प्राणायाम करने के लिए सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और दांतो को एक साथ जोड़ लें। फिर गहरी सांस लेते हुए उसे बाहर की तरफ छोड़े। इस प्रक्रिया को 11 बार तक करना अच्छा होता है। ये प्राणायाम शरीर के तापमान को कम करने के साथ ही मन को भी शांत करता है।
भ्रामरी प्राणायाम
मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए ये प्राणायाम काफी लाभदायक है। इसे करने के लिए कान और आँखों को क्रमश मध्यमा और अनामिका उंगली से बंद करें। साथ ही तर्जनी को माथे पर कनिष्ठिका को ठोढ़ी पर रखकर 'म' की ध्वनि का उच्चारण करें। हालांकि ये आसन बुजुर्ग लोगों को नहीं करना चाहिए।




1 टिप्पणियाँ
nice Inforamtion Thank for health information
जवाब देंहटाएंIf You have Any Doubt. Let me know