header ads

शरीर में होती है बहुत ज्यादा गर्मी तो ये योगासन आएंगे काम


वैसे तो गर्मी का मौसम होता ही कुछ अजीब  सा जहा किसी इंसान को राहत नहीं मिलती और केवल इंसान ही नहीं बल्कि जीव जगत के सभी लोग परेशान ही रहते है पर  कुछ लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा ही महसूस  होती है। जिसकी वजह से बैचेनी और चक्कर के साथ ही घबराहट महसूस होना जैसी दिक्कते आती हैं। और ये दिक्कते बहुत दुख दाई होती है  अगर इस तरह की समस्या से कोई जूझ रहा है तो उसे योग का सहारा लेना चाहिए। योग की मदद से शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। तो चलिए जानें वो कौन से योगासन हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

शीतली प्राणायाम
प्राणायाम शरीर और मन को शांत करने में मदद करता है। शीतली प्राणायाम करने के लिए सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और दांतो को एक साथ जोड़ लें। फिर गहरी सांस लेते हुए उसे बाहर की तरफ छोड़े। इस प्रक्रिया को 11 बार तक करना अच्छा होता है। ये प्राणायाम शरीर के तापमान को कम करने के साथ ही मन को भी शांत करता है।

भ्रामरी प्राणायाम
मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए ये प्राणायाम काफी लाभदायक है। इसे करने के लिए कान और आँखों को क्रमश मध्यमा और अनामिका उंगली से बंद करें। साथ ही तर्जनी को माथे पर कनिष्ठिका को ठोढ़ी पर रखकर 'म' की ध्वनि का उच्चारण करें। हालांकि ये आसन बुजुर्ग लोगों को नहीं करना चाहिए।




एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know