header ads

जीवन में स्वस्थ रहना क्यों है जरूरी



श्याम शर्मा 

स्वास्थ्य का अंग्रेजी पर्याय Health हैं| इस शब्द Health(स्वास्थ्य) को विद्वानों ने अलग अलग अंदाज में परिभाषित किया है, और नजरिय से देखा हैं| लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Health को इस तरह परिभाषित किया है| “शारीरिक, मानसिक, मनोवेज्ञानिक, अध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टी से सही होने की संतुलित सतह का नाम स्वास्थ्य है ना की बीमारी के न होने का”| लेकिन हम लोग  लगभग स्वास्थ्य को केवल बीमारी से ही जोड़ कर देखतें है| लेकिन स्वास्थ्य सिर्फ बीमारीयों के न होने का नाम नही है| हमें बहुमुखी स्वास्थ्य के बारें में जानकारी अवश्य होनी चाहिए| हम विस्तार से इसके बारें में बात करेगे|


आज की तेज रफ्तार जिंदगी से तालमेल बैठाने के लिए स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर होना जरूरी है। इसके लिए योग से बेहतर क्या हो सकता है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
                

अत्यधिक तनाव 
आज के समय मे हमारा मस्तिष्क ना जाने कितने प्रकार के तनाव से ग्रस्त है आखिर इतनी सुविधाओं के बावजूद भी हम क्यों तनाव पूर्ण जीवनव्यापन कर रहे है इसकी वजह क्या है क्या कभी हमने सोचा है अगर मे इस मुद्दे की बात करू तो जवाब होगा "ना"हमने कभी नहीं सोचा और हम सोचे भी क्यों क्युकी हमने कभी अपने बारे मे सोचा ही "नहीं वो कहते है ना इंसान कभी अपने लिए सोच कर परेशान नहीं होता इस भौतिक युग मे इंसान सिर्फ दुसरो के बारे  मे सोच कर चिंतित रहता है!


भौतिक युग मे स्वास्थ्य 
इस युग मे सफलता पाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरुरी है! ज़िन्दगी मे अगर आप कितना भी पैसा कमा ले पर आपने अपने स्वस्थ पर ध्यान नहीं दिया तो शायद उस सफलता के कोई मायने नहीं रह जायँगे आपका सारा पैसा आपकी बीमारी पर खर्च हो जायगा 
        
अमीर होना क्या है 
केवल पेसो से ही व्यक्ति अमीर नहीं होता स्वस्थ  होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है! स्वस्थ ही सबसे बड़ी सम्पति है और सबसे अच्छा रिश्ता...
जिसके पास स्वस्थ  शरीर होता है, वह अमीरों से कई गुना अमीर होता है!  मान लीजिये आप बहुत अधिक धनवान है किन्तु एक अच्छा स्वस्थ नहीं होने के कारण  धनवान होने का आनंद उस प्रकार नहीं होगा!
इसीलिए हमारे अच्छे स्वस्थ से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है - यह हमारी प्रमुख पूंजीगत सम्पति है !


वर्तमान स्तिथि 
वर्तमान मे covid-19 जैसी बीमारी का आखिर क्यों आतंक सा हुआ है क्यों मची है अफरा तफरी शायद आपको इस बात का  भरपूर ज्ञान होगा तो यहाँ भी मुख्य बिंदु स्वस्थ ही है क्या आप जानते है यदि आपकी रोग प्रतिरोधक  क्षमता  अच्छी है तो आप स्वस्थ है और आपको इस गंभीर वायरस से कुछ नहीं हो पाएगा और आपको ये भी पता होगा रोगप्रतिरोधक  क्षमता कैसे बढ़ती है!
        


आइए जानते है 
प्रतिरोधक क्षमता की बात करें तो शायद हम फिर उसे स्थान पर अजायँगे  जिसकी चर्चा हमारे इस लेख मे प्रारम्भ से की गई है "जी हा" हम स्वस्थ की बात कर रहे है यदि आप स्वस्थ है तो आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी रहेगी 
वो कहते है ना :    बीमारी की कड़वाहट से मनुष्य स्वस्थ का महत्व जान लेता है

कुछ महत्वपूर्ण 5 बाते 
  • दुनिया का सम्पूर्ण धन खर्च कर के भी आप अच्छा स्वास्थ्य-वापस प्राप्त नहीं कर सकते 
  • स्वास्थ्य और बुद्धि जीवन के दो आशीर्वाद है 
  • आवश्यकता से कम  भोजन करना ही स्वास्थ्य प्रदान करता है 
  • समय और स्वास्थ्य दो अनमोल सम्पति है ! जिनकी वेल्यू हम तब समझते है जब वो नहीं रहती 

  • स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अनमोल विचार Health Quotes in Hind   मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। जुड़े रहने की लिए करें . धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If You have Any Doubt. Let me know