वर्तमान  में पैसा सबकी जरुरत है लेकिन कुछ हमारी कमी और अनदेखी की की वजह से आयी हुई लक्ष्मी भी वापस लोट जाती है तो आज हम आपको बताएँगे वास्तु सशत्र के हिसाब से क्या करे क्या ना करे 


अक्सर  देखा जाता है  की  आप अपने पर्स में पेसो के अलावा भी कई चीजे ऐसी रखते है जिनकी शायद आपकी जरुरत कम  ही पड़ती है।  लेकिन क्या आप जानते है की वह चीजे आपको कंगाल भी कर सकती है। जी हां वास्तु  के अनुसार पर्स में रखे पेसो के आवला किसी तरह अनावस्यक चीजों को रखना भी अशुभ माना जाता है।  


कहा जाता है की  आर्थिक नुक्सान  का कारण वैसे तो बहुत सी चीजे होती है, पर उन सब में पर्स में रखे अनावस्यक चीजों से भी भारी नुक्सान का सामना करना पड़  सकता है।  अगर आपके पास भी है,  कुछ ऐसी अनावश्यक  कागजात तो आज ही  उन्हें बहार निकाल दे वरना  यह आर्थिक नुक्सान का कारण बन सकता है। 

आइए जानते है की किन चीजों को रखने से आता है दुर्भाग्य  और होती है धन (Money)की हानि 


1. पर्स में अनावश्यक  कागज : जैसे बिल या कई हिसाब से  जुड़े आकड़े वाली रसीदे या कागजात नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी आती है और आर्थिक नुकसान होता है। 

2  वास्तु के अनुसार, पर्स  में कभी भी भगवान् की कटी -फटी तस्वीर न रखे। अगर ऐसी तस्वीर रखी है,  तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए और नई तस्वीर पर्स में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार कहा जाता है की ऐसी तस्वीर रखने से तरक्की में बाधा आती है और बनता हुआ काम बिगड़ जाता है।

 

3 वास्तु के अनुसार कहा जाता है की पर्स में कभी भी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। और धन की हानि होती है 


4 कई लोग अपने पूर्वज की तस्वीर रखते है।  वास्तु के अनुसार कहा जाता है, पर्स में मृतक की तस्वीर रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से बनते हुए काम में बाधा आती है। 


5 वैसे जल्द बाजी में आप पर्स में  रुपए मोड़  कर जस के तस रख देते है पर कहा जाता है की पर्स में रुपए मोड़कर रखने से आपको धन की हानि होती है , और इसे अशुभ माना जाता है. कहते है की रुपए को हमेशा छोटे से बढ़ते हुए क्रम में रखना अच्छा होता है। 


6 वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी भूलकर भी सिक्के और  नोट एक साथ रखने से धन की प्राप्ति में बाधा आती है।   सिक्को की आवाज से माँ लक्ष्मी नहीं टिकती।  ऐसे में सिक्के को हमेशा नॉट से अलग रखना चाहिए। सिक्के की खनखनाहट दरिद्रता की निशानी होती है। 


7 वास्तु के अनुसार, पर्स में भूलकर भी किसी तरह की कोई अश्लील  तसवीर  या सामग्री नहीं रखनी चाहिए।  माना जाता है,  की इससे कभी बरकत नहीं होती है। और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। 


(Note : लेख में दी गई जानकारी के अनुसार हम यह दावा नहीं करते की पूर्णयतया सत्य या सटीक है तथा इन्हे अपनाने से आपेक्षिक परिणाम मिलेगा।  इन्हे अपनाने से अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले यह सोशल मीडिया के माध्यम से ली गई जानकारी के ऊपर आधारित है।  )